पश्चिम बंगाल सहित रानीगंज में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा कार्यालय से एक बिशाल विजय रैली निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे भाजपा के विधानसभा पार्टी कार्यालय से रैली निकाली और रैली ने पूरे रानीगंज शहर की परिक्रमा की इस मौके पर बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता औऱ समर्थक शामिल हुए। इस दौरान आसनसोल जिला सांगठनिक उपाध्यक्ष डॉ तुषार कांति बनर्जी ने कहा कि आज भाजपा सहित पूरे रानीगंज के शहर के लिए बहुत खुशी का दिन

है क्योंकि आज बंगाल में भाजपा सरकार का गठन हुआ है उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में रानीगंज और पूरे बंगाल में कोई विकास काम नहीं हुआ था और इस वजह से बंगाल की जनता ने टीएमसी की सरकार को उखाड़ रखने का है वहीं भाजपा नेता दिनेश सोनी ने कहा कि यह विजय ऐतिहासिक विजय है और इससे पहले देश के 22 राज्य में भाजपा की सरकार थी वहां पर विकास हो रहा था लेकिन पश्चिम बंगाल इससे अछूता था और आज पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बन गई उन्होंने कहा कि यह डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सही मायने में श्रद्धांजलि हुई
