बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पटना के गांधी मैदान में 7 मई को दोपहर 12:10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां कुल 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्री पदों का बंटवारा लगभग बराबर रहेगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने की चर्चा भी तेज है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी से 12, जेडीयू से 11, जबकि

एलजेपी (आर), हम और अन्य सहयोगी दलों से भी मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। कुछ सीटें फिलहाल खाली रखे जाने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं गठबंधन के अन्य नेता जैसे चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

