तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। TVK नेता जोसेफ विजय ने द्रविड़ राजनीति के संस्थापक सी. एन. अन्नादुरई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चेन्नई के पास पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में सभी विधायकों ने एकजुट होकर विजय को विधायक दल का नेता चुना। बताया जा रहा है कि इस फैसले के साथ ही पार्टी ने अपने

नेतृत्व को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिया है। फिलहाल, TVK के इस कदम को तमिलनाडु की राजनीति में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है

