इस वक्त बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आ रही है, जहां एक खौफनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शाहाबाद थाना क्षेत्र के बबुराई गांव में गन्ने के खेत के बीच एक नीम के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे

उतरवाकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा, और काजल कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, शवों पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

