केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिहार की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल, यानी RJD ने भी केरल में अपना खाता खोल लिया है। जानकारी के मुताबिक, कुथुपरम्बा सीट पर RJD उम्मीदवार पी के प्रवीण ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन को कड़े मुकाबले में हराया।

बताया जा रहा है कि यह जीत करीब 1,200 से ज्यादा वोटों के अंतर से हुई। इस जीत के साथ ही RJD ने केरल की राजनीति में एंट्री कर ली है, जो अब देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, राज्य के समग्र नतीजों को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ होने के बाद ही यह तय होगा कि केरल में किस गठबंधन की सरकार बनेगी। फिलहाल, इस नतीजे ने यह जरूर दिखाया है कि क्षेत्रीय दल अब अपने पारंपरिक इलाकों से बाहर भी प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

