पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत देश के लोकतंत्र, संविधान और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने सभी राज्यों की जनता का आभार जताया और कहा कि बीजेपी की सफलता “परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस” पर आधारित है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने “गंगोत्री से गंगा सागर तक कमल खिलने” की बात कही और इसे देश में बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता ने नया इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पार्टी का एक ही मंत्र है—“नागरिक देवो भव”, और इसी वजह से जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब विकास की राजनीति चाहती है। फिलहाल, जीत के बाद बीजेपी में उत्साह है और आने वाले समय में सरकार की दिशा पर सबकी नजरें टिकी हैं।

