नई दिल्ली से जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है। रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ झालमुड़ी और रसगुल्ले का स्वाद लेकर चुनावी जीत का जश्न मनाया। यह जश्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की ओर बढ़त के बाद मनाया गया। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस अनौपचारिक जश्न में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने

को मिला। बंगाल की पारंपरिक मिठाइयों और स्नैक्स के साथ जीत का यह अंदाज काफी चर्चा में है। हालांकि, अभी यह सभी रुझानों पर आधारित स्थिति है और अंतिम परिणाम आने बाकी हैं।
