आज का दिन देश की राजनीति के लिए बेहद अहम है… पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। सबसे ज्यादा नजरें बंगाल पर टिकी हैं, जहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे नजर आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बीजेपी की बढ़त के साथ ही मीम्स की बाढ़ आ गई है और यूजर्स अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कहीं ‘खेला होबे दीदी’ थीम पर वीडियो वायरल हो रहा है, तो कहीं नेताओं को दिखाकर मजाकिया अंदाज में सत्ता परिवर्तन

को दर्शाया जा रहा है। कुछ मीम्स में जश्न और डांस के जरिए जीत का माहौल दिखाया जा रहा है, तो कुछ में राजनीतिक तंज नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये सब सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं हैं… अंतिम नतीजे आना अभी बाकी हैं। लेकिन इतना जरूर है कि चुनावी माहौल अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह छाया हुआ है।

