छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिमगा क्षेत्र के ग्राम चक्रवाय में एक किसान के खेत में अचानक जमीन धंस गई, जिससे देखते ही देखते करीब 40 फीट चौड़ा और उतना ही गहरा विशाल गड्ढा बन गया। इस घटना में खेत का बड़ा हिस्सा गड्ढे में समा गया, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक

जमीन धंसने के तुरंत बाद गड्ढे में पानी भरना शुरू हो गया, जो अब लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इस रहस्यमयी घटना ने पूरे गांव में दहशत और जिज्ञासा दोनों पैदा कर दी है। स्थानीय लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं, लेकिन आखिर जमीन धंसने और पानी के अचानक रिसाव की वजह क्या है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

