साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मई की शुरुआत में ही झारखंड का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मई तक तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 4 और 5 मई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के

लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 मई को रांची, धनबाद, देवघर समेत कई जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 5 मई को 17 जिलों में तेज आंधी चल सकती है। तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची में 33.6 डिग्री रहा।

