झारखंड के हजारीबाग से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर… ‘टेक सखी 2026’ के जरिए बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है। तरंग ग्रुप और आदित्य विज़न के संयुक्त प्रयास से टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने जल संरक्षण और नशामुक्ति का संकल्प भी लिया। विशेषज्ञों ने AI के आधुनिक उपयोग, डिजिटल भविष्य और साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी

दी। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान बेहद जरूरी है और यह पहल बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है। इस कार्यक्रम में करीब 600 छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिए गए। साथ ही 30 विद्यालयों और महाविद्यालयों को स्मार्ट टीवी वितरित किए गए, ताकि डिजिटल शिक्षा को और बढ़ावा मिल सके। कुल मिलाकर ‘टेक सखी 2026’ न सिर्फ एक कार्यक्रम, बल्कि एक मिशन बनकर उभरा है, जिसका उद्देश्य हर बेटी को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

