स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश श्री रणजीत कुमार जी के अवकाश ग्रहण के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट न्यायिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में श्री रणजीत कुमार जी ने समिति द्वारा किए जा रहे स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं पर्यावरण

के क्षेत्र में कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सचिव शैलेश चंद्रवंशी, देवेंद्र कुमार जैन, साकेत सौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

