हजारीबाग के नव नियुक्त उपायुक्त हेमंत सती शनिवार को केरेडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय और केरेडारी पहुंचे जहां वे सबसे पहले अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल के रिकार्ड पंजी दाखिल खारिज का निष्पादन व रेवेन्यू से संबंधित कार्यों का सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल और अंचल कर्मियों से बारीकी से जायजा लिए वही प्रखंड मुख्यालय द्वारा संचालित योजनाओं का जायजा बीडीओ विवेक कुमार व प्रखंड कर्मियों से बारीकी पूर्वक लिए। साथ हीं पदधारी कर्मियों व अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यों के वास्तु स्थिति का भी जायजा लिए वही चट्टी बरियातू पंचायत के पगार गांव के पगार बिरहोर कालोनी में निवास कर रहे आदिम जनजाति के बिरहोर परिवारों से रूबरू होकर उनके वर्तमान स्थिति का गंभीरता पूर्वक जायजा लिए! इस दौरान आदिम जनजाति के बिरहोर महिला ऊषा

बिरहोरिन से मुखातिब हो कर अन्यत्र बसाने पर चर्चा किए जिसपर उषा बिरहोरिन ने उपायुक्त से कहा कि हम सभी के पूर्वज पगार बिरहोर कालोनी में बहुत समय पूर्व से रह रहे हैं तो हमलोग इस स्थान को छोड़कर दूसरे जगह नहीं बसेंगे। ज्ञात हो कि केरेडारी के चट्टी बरियातू पंचायत में एनटीपीसी का चट्टी बरियातू कोल माइंस संचालित है जो पगार गांव निवासी बिरहोर कालोनी से महज कुछ दूरी पर संचालित है जहां दर्जनों बिरहोर परिवार के कई लोग दशकों से रह रहे हैं और वे सभी बिरहोर परिवार के लोग एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के नजदीक होने के कारण धूल कण प्रदूषण और हैवी ब्लास्टिंग के कारण कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रहें हैं जिनको उक्त स्थल से अन्य जगह पुनः बसाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

