आईपीएल 2026 में बिहार के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। मैदान पर उनके बल्ले से निकल रहे लंबे-लंबे छक्कों की गूंज अब सरहद पार पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक नौमान नियाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वैभव के बैट में एआई चिप लगी है, तभी वह इतनी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं। इस चर्चा के बीच राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या सचमुच उनके बैट में एआई चिप लगी है? इस पर वैभव ने बेहद दिलचस्प

जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “भगवान ने लगा कर दिया है। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं, उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।” वैभव का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी सादगी और आत्मविश्वास भी लोगों का दिल जीत रहा है।

