मध्य प्रदेश के बरगी बांध से आई ये तस्वीर हर किसी की आंखें नम कर रही है… कहते हैं “माँ” सिर्फ एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया होती है… और इस दर्दनाक हादसे ने इसे सच साबित कर दिया। हादसे के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक माँ अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए है… जैसे वो मौत से नहीं, अपनी पूरी दुनिया को बचाने की कोशिश कर रही हो। चारों तरफ चीख-पुकार,

अफरा-तफरी… लेकिन उस माँ की बाहों में सिर्फ अपने बच्चे की सुरक्षा थी। ये मंजर सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस अटूट रिश्ते की मिसाल है, जो हर हाल में अपने बच्चे के लिए खड़ा रहता है। फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—सुरक्षा इंतजामों को लेकर, जिम्मेदारियों को लेकर…

