नालंदा दौरे पर पहली बार पहुंचे सम्राट चौधरी ने सरमेरा प्रखंड के प्रणोवन में आयोजित श्री शरण निवास बाबा महतो साहब राज्य मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महतो साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा और अच्छे आचरण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। सीएम ने यह भी कहा कि नीतीश

कुमार और नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

