मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में यात्रियों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। तेज आंधी और खराब मौसम के बीच क्रूज अचानक अनियंत्रित होकर पानी में डूब गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कई अन्य लोगों की तलाश अभी भी

जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी रात अभियान चलाया गया। सेना के गोताखोरों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में उतारा गया है, जो लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।
