धनबाद में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रोकी और जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन

को जब्त कर लिया। गाड़ी पर जिलाध्यक्ष का बोर्ड और पार्टी का झंडा लगा था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस मामले पर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने साफ कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को लोगों ने सराहा है और कहा है कि इससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

