धरमपुर मोड़ सड़क निर्माण का उपायुक्त ने लिया जायजा |

धरमपुर मोड़ सड़क निर्माण का उपायुक्त ने लिया जायजा |

उपायुक्त ने धरमपुर मोड़ से डीसी आवास तक किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने धरमपुर मोड़ से डीसी आवास तक किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण इस प्रकार किया जाए

कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जहां जहां बाइपास अथवा वैकल्पिक मार्ग बनाए जा रहे हैं, वहां समुचित समतलीकरण, जल निकासी तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़क की मजबूती एवं ड्रेनेज व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़क के अलाइनमेंट, पेड़ों के समायोजन, लाइटिंग व्यवस्था, मीडियन तथा शहरी क्षेत्र से जुड़ने वाले हिस्सों की भी समीक्षा की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *