महिला सम्मान व अधिकारों के बाबत एक अहम पहल सामने आई है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने जिप अध्यक्ष को पत्र सौंपकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकार समाज के लिए बेहद संवेदनशील व महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस विषय पर स्पष्ट और सशक्त संदेश दें। पिंकी मंडल ने पत्र में इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के विरोध के जरिए महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने का

प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिला परिषद से आग्रह किया कि इस मुद्दे पर कड़ा प्रस्ताव पारित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाए। पिंकी मंडल ने कहा कि यह मात्र एक प्रस्ताव नहीं बल्कि समाज की उन बहनों और बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है, जिनकी अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों से जुड़ी हुई हैं। इस कदम से महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

