बिहार में कानून-व्यवस्था पर सख्त CM सम्राट चौधरी, DM-SP के साथ हाईलेवल बैठक

बिहार में कानून-व्यवस्था पर सख्त CM सम्राट चौधरी, DM-SP के साथ हाईलेवल बैठक

बिहार में हाल ही में हुई दो बड़ी हत्याओं और एक एनकाउंटर के बाद सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा भवन में डीएम और एसपी के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, तेज कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक ऐसे समय में हुई है जब 24 घंटे के भीतर हुई आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार अब किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है और जमीनी स्तर पर सुधार के संकेत दे रही है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अपराध पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *