
लोकप्रिय यूट्यूबर लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट के एक कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में नीतू बिष्ट ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और जब उन्होंने घर के CCTV फुटेज की जांच की तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई।उन्होंने आरोप लगाया कि घर में काम करने वाला कुक सिंक में थूकते हुए नजर आया। नीतू के अनुसार, उनकी मां को आशंका है कि पिछले कई महीनों से परिवार द्वारा खाए जा रहे रोटी और सब्जियों में संदूषण हो सकता है, जिससे बार-बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं।इन आरोपों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान नहीं आया है।

