पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, टोंटो के जंगल बने युद्धक्षेत्र |

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, टोंटो के जंगल बने युद्धक्षेत्र |

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है। रूटुगुटू के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह संयुक्त कार्रवाई COBRA 209 Battalion और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई। सुरक्षा बलों को कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा के इस इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर अभियान शुरू किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों का सामना अचानक माओवादियों के एक दस्ते से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का सुरक्षित जोन माना जाता रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और कॉम्बिंग जारी है, और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *