झरिया में पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ पुतला दहन |

झरिया में पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ पुतला दहन |

झारखंड के झरिया में पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें आरोप इरफान अंसारी के समर्थकों पर लगाए गए हैं। बुधवार शाम झरिया प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देशबंधु सिनेमा के पास पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रेस क्लब के सचिव शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि यह हमला सिर्फ एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। पत्रकारों ने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, बीमा और आवासीय सुविधा की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *