उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा सदर अस्पताल पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र, एमटीसी सेंटर, लैब तथा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से सीधे संवाद किया एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के मरीजों से बातचीत की। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मरीजों के लिए पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया।उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीज के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा आवश्यक सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिया।

