बड़ी खबर कैमूर से है जहां आज सोमवार को इलाज कराने को लेकर भभुआ सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई,जब एक पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी के बीच झड़प हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया,घटना में दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना है.जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक और नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की, प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाने में तैनात पुलिस कर्मी मो. इरफान पेट दर्द व दस्त की शिकायत को लेकर सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने पहुंचे थे, वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद ने उन्हें स्लाइन चढ़ाया और अन्य मरीजों को देखने चले गए,इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई,पुलिस जवान का आरोप है

कि स्लाइन लगाने के बाद पानी खत्म हो गया, इसी दौरान सुई वाली जगह से खून बाहर की ओर बहने लगा,जब वह इसकी शिकायत करने स्वास्थ्यकर्मी के पास गया, तो उसे कमरे में बंद कर राजकिशोर विंद सहित अन्य लोगों ने मारपीट की, वहीं भभुआ स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद का कहना है कि वह दूसरे इमरजेंसी मरीज को देख रहे थे,तभी पुलिस जवान कमरे में आकर पुलिस कर्मी आकर अचानक उन पर हमला कर दिया, घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मरीजों व परिजनों में दहशत का माहौल बन गया,दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद मामला और पेंचिदा हो गया है,फिलहाल सूचना पर पहुंचे नगर थाना पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं, वही कैमूर सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस कर्मी में झड़प होने का मामला संज्ञान में आया है, मामले की गहनता से जांच कराया जा रहा है,जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

