पाकुड़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रशिक्षण शुरू |

पाकुड़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रशिक्षण शुरू |

नगर परिषद क्षेत्र में जनगणना 2027 के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु प्रथम चरण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह भवन पुराना टाउन हॉल में की गई। प्रशिक्षण प्रोग्राम 27 अप्रैल से 9 मई तक चलेगा। जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य जैसे मकान का सूचीकरण, यूनिट आइडेंटिफिकेशन तथा द्वितीय चरण में नागरिकों की गणना का कार्य तथा नागरिकों से पूछे जाने

वाले प्रश्नों की तथा उन्हें ऑनलाइन सबमिट करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा नियुक्त जनगणना फिल्ड ट्रेनर विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद मोबासीर हुसैन के द्वारा सभी पर्यवेक्षक और प्रगणकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष साबरी पाल, नगर परिषद पाकुड़ के जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं नगर परिषद के कर्मी गण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *