नगर थाना कांड संख्या 89/2026 दिनांक 25/04/2026 धारा 126(2)/115(2)/109(1)/351(2)/352 भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त शिबू राउत, पिता स्वर्गीय सुरेश राउत, ग्वालपाड़ा ने दिनांक 28 अप्रैल को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताते चलें कि फाइनेंस कमी के साथ हुई नोक झोंक के पश्चात अभियुक्त शिबू रावत के द्वारा देसी कट्टा से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था एवं इस संबंध में लगातार छापामारी किया जा रहा था। अंततः अभियुक्त ने माननीय न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

