महाराष्ट्र के मीरा रोड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले की जांच अब गंभीर मोड़ लेती जा रही है। नया नगर इलाके में हुए इस हमले को लेकर जांच एजेंसियों को आतंकी एंगल का शक है… और इसे संभावित ‘लोन वुल्फ’ हमले के तौर पर भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास से कुछ ऐसे नोट्स बरामद हुए हैं… जिनमें कट्टरपंथी विचारों और उकसाने वाले शब्दों के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले गार्ड्स से उनका धर्म पूछा… और फिर कथित तौर पर ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। मना करने पर उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी सिक्योरिटी केबिन में घुसा… और वहां मौजूद दूसरे गार्ड को भी निशाना बनाया। जांच के दौरान आरोपी के घर से भी कुछ दस्तावेज और नोट्स मिले हैं…

जिनमें चरमपंथी सोच से जुड़े संकेत पाए गए हैं। इसके बाद मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ज़ुबैर अंसारी साइंस ग्रेजुएट है… और कुछ समय अमेरिका में भी रह चुका है। भारत लौटने के बाद वह अकेले रह रहा था और ऑनलाइन पढ़ाने का काम करता था। जांच एजेंसियां अब उसके डिजिटल फुटप्रिंट… मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि— क्या यह हमला पूरी तरह अकेले किया गया… या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है? फिलहाल, एटीएस पूरे मामले की जांच में जुटी है… और आने वाले दिनों में इस केस में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

