अमेरिका और ईरान के बीच भले ही फिलहाल युद्धविराम लागू हो, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कूटनीतिक स्तर पर हलचल लगातार तेज होती जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे हैं। इस्लामाबाद में उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से अहम बैठक की । अराघची और आसिम मुनीर की इस मुलाकात ने क्षेत्रीय और वैश्विक कूटनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। खासतौर पर ऐसे समय में, जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की संभावनाओं पर दुनिया की नजर

टिकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद दौरे के बाद अराघची मॉस्को के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि, सीजफायर या अमेरिका के साथ संभावित बातचीत को लेकर पाकिस्तान की मध्यस्थता पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सवाल यही है—क्या इस्लामाबाद एक बार फिर पश्चिम एशिया की कूटनीति का अहम केंद्र बनने जा रहा है? आने वाले दिनों में इस पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

