उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याणी में भव्य रोडशो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उमड़ पड़े और जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोडशो के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की। बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है और विभिन्न दलों के बड़े नेता लगातार

जनसभाएं और रोडशो कर रहे हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ का यह रोडशो भी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

