मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले की पंचायत व्यवस्था, स्वच्छता, सुशासन एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में किए गए कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया। यह सम्मान जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है, जो पंचायत स्तर पर सतत विकास, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले को प्राप्त सम्मान कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक

प्रयास, समर्पण एवं जनहित के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता के लिए पूर्व उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सभी संबंधित इकाइयों ने समर्पण भाव से कार्य किया है। यही कारण है कि आज पाकुड़ जिला राज्य स्तर पर सम्मानित हुआ है।

