महोबा में गर्मी का कहर: बैंक का जनरेटर बना आग का गोला |

महोबा में गर्मी का कहर: बैंक का जनरेटर बना आग का गोला |

उत्तर प्रदेश महोबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में अरबन बैंक के पास रखा जनरेटर अचानक आग का गोला बन गया और जलने लगा। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप फैल गया। बताया जा रहा है कि कई घंटों से लगातार चल रहे जनरेटर में ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

घटना की सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद शहर कोतवाल मनीष पांडेय ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *