विश्व मलैरिया दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया को जानकारी दी। प्रेसवार्ता में सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व मलैरिया दिवस मलैरिया नियंत्रित करने और उन्मूलन के वैश्विक प्रयास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 अप्रैल को वार्षिक आयोजन किया जाता है। विश्व मलैरिया दिवस का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय को मलेरिया से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक

करना और बेहतर स्वयं के लिए उनका व्यवहार परिवर्तन किया जाना है। उन्होंने कहा कि मलेरिया साफ एवं ठहरे हुए पानी में पनपने वाले संक्रमित मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक बिमारी है। मलेरिया की जांच एवं उपचार की सुविधा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य कर्मियों के पास उपलब्ध है।

