प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता दौरे के दौरान हुगली नदी के किनारे बिताए अपने खास पलों की कुछ झलकियाँ साझा की हैं। उन्होंने बताया कि सुबह का समय हुगली नदी के तट पर बेहद मनमोहक और अद्वितीय रहा। इस दौरान उन्होंने स्वयं कैमरे से इस ऐतिहासिक नदी की तस्वीरें लेने की कोशिश भी की।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता के दो प्रमुख स्थलों — हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु की भी बेहद नज़दीकी झलक साझा की। इसके साथ ही उन्होंने हुगली नदी के किनारे के कुछ और खूबसूरत दृश्य भी लोगों के साथ साझा किए, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह तस्वीरें कोलकाता की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर से चर्चा में ले आई हैं।

