बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ब्रह्मपुर प्रखंड के कांट गांव स्थित JK Cement फैक्ट्री पर मनमानी के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री की ओर से नदी पर बने एक पुराने बांध को “सफाई के नाम पर” तोड़ दिया गया। यह बांध गांव में पशुओं और जंगली जीवों के लिए पानी का मुख्य स्रोत था। बांध टूटने के बाद इलाके में पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई

है। ग्रामीणों का कहना है कि अब मवेशियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और आसपास के पर्यावरण पर भी इसका असर दिखने लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और पानी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। फिलहाल ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है और वे जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

