पाकुड़ शहर के राजबाड़ी में भाजपा नेता एवं झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने भाजपा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास ना होने देने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां महिला आरक्षण अधिनियम का लगातार उल्लंघन कर रही हैं और महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा

कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल दिखावा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर हमलावर होते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह हताश हो चुकी है। उन्होंने चुनाव परिणाम के बाबत कहा कि जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, डोली पांडे, प्राची चौधरी, हिसाबी राय, मीडिया प्रभारी रूपेश भगत एवं जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

