मोहनिया थाना क्षेत्र के पसपिपरा गांव के पास एक बेकाबू दूध वाहन ने बाइक सवार बीएड कॉलेज के प्राचार्य को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार मिश्रा (55) के रूप में हुई है, जो रोहतास जिले के परसथुआ स्थित एक बीएड कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य थे। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज से घर लौट रहे थे, तभी पसपिपरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दूध टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह वाहन की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया, जहां देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है… बताया जा रहा है कि विनोद कुमार मिश्रा न सिर्फ एक शिक्षक थे, बल्कि एक अच्छे लेखक भी थे और उन्हें “जल पुरुष” के नाम से भी जाना जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

