भभुआ शहर की पूर्व नगर परिषद सभापति स्वर्गीय उर्मिला देवी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर उनके पुत्र और नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने गरीब और दलित महिलाओं के बीच साड़ी और कपड़ों का वितरण किया। कार्यक्रम के

दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्गीय उर्मिला देवी का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा और उनके समय में शहर में विकास कार्यों को नई गति मिली। विकास तिवारी ने कहा कि उनकी मां के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और समाजसेवा के इसी भाव के साथ यह वितरण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद बलदाऊ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

