पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा की खबर ने एक बार फिर सियासी माहौल गरमा दिया है… नाओदा इलाके में मतदान से पहले बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई… इस दौरान देसी बम फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं मुर्शिदाबाद जिले के अन्य हिस्सों से भी हंगामे की खबरें सामने आई हैं। दूसरी ओर मालदा में टीएमसी पर आरोप है कि उसने सीपीएम समर्थकों को बंधक बनाया, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है। इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए विस्तृत रिपोर्ट

तलब की है। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, लेकिन घटनाओं की जांच कराई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है… लेकिन सवाल वही है—क्या चुनाव बिना हिंसा के संभव हो पाएंगे?

