अंतरराष्ट्रीय मंच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने के बाद बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी की वजह से ईरान आर्थिक रूप से दबाव में है और उसे रोज करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से ईरान तुरंत होर्मुज को खोलना चाहता है। ट्रंप के

मुताबिक, अगर यह समुद्री रास्ता बंद रहता है तो ईरान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान सार्वजनिक तौर पर भले ही कुछ और कहे, लेकिन असल में वह अपनी आर्थिक जरूरतों के चलते होर्मुज को खुला रखना चाहता है। इस मुद्दे को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना हुआ है।

