प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिविल लाइंस इलाके में एक थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुभाष चौराहे पर एक युवक बीच सड़क अपनी थार गाड़ी को लापरवाही से घुमाते हुए ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। स्टंट करने के बाद चालक मौके से फरार हो

गया। मामले के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी को राजशेखर मिश्रा नाम का एक युवक चला रहा था । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को सीज कर दिया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि गाड़ी बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर दौड़ाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

