पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। भीषण गर्मी के बीच प्रचार करते समय उनकी हालत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पप्पू यादव को बेड पर लेटा हुआ देखा जा सकता है, जहां उनके सहयोगी उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मालदा पहुंचे थे। इसी बीच बिहार राज्य महिला आयोग ने भी पप्पू यादव को नोटिस जारी किया है। महिलाओं को लेकर दिए गए एक बयान पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। चुनावी माहौल के बीच एक ओर उनकी तबीयत को लेकर चिंता है, वहीं दूसरी ओर नोटिस के कारण राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

