चेन्नई में सियासी बयानबाज़ी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। Mallikarjun Kharge ने AIADMK के भाजपा से जुड़ने पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा— “ये लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं। वो समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते।” खरगे का अंग्रेजी बयान भी सामने आया— “How can they join with

Modi? He is a TERRORIST. His party doesn’t believe in equality and justice.” इस टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बयान को लेकर “MAUT KA SAUDAGAR” जैसे पुराने विवादों से भी तुलना की जा रही है, जिससे मामला और गरमा गया है। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और चुनावी माहौल में यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है।

