जिले में हो रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के मुद्दे पर राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के एक शिष्टमंडल के द्वारा जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के समक्ष मिलकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से सकारात्मक पहल करने की अपील की।

इस मामले पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर चौधरी ने बताया कि जिले में ओवरलोडिंग, प्रतिबंधित लॉटरी, नशा, नो एंट्री को वन वे करने, सड़क किनारे अवैध दुकानों व पार्किंग को हटाने, प्रतिबंधित गौ तस्करी, अवैध बालू की ढुलाई सहित कई मामलों पर चर्चा पुलिस अधीक्षक से की गई। सागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन प्राप्त हुआ

