रक्तदान महादान जैसी इच्छाशक्ति को लेकर राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की ओर से मातृशक्ति अनामिका कुमारी ने स्वेच्छा से रक्तदान की। पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंची अनामिका ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वो भी समाज में जरूरतमंदों के बीच रक्तदान कर इस महादान का हिस्सा बन सके। इस बाबत सागर चौधरी ने कहा कि संगठन आम जन मानस की है, हमारा उद्देश्य समाज

हित में बेहतर कार्य करना है। हमारा संकल्प विकसित जिला व विकसित लोग है। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, जिला परिषद सह संगठन के प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल, सनातनी आशीष चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

