Vinoba Bhave University के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में “हीट वेव से बचाव” पर एक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की, जहां छात्रों को बढ़ती गर्मी और लू से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में शोधार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से झारखंड में बढ़ते तापमान, येलो अलर्ट और हीट वेव के प्रभावों

को समझाया। साथ ही नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ के तहत जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि डिहाइड्रेशन, हृदय और मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त पानी और ओआरएस का सेवन जरूरी है। विशेषज्ञों ने हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप से बचने और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। कार्यशाला के अंत में सभी ने मिलकर सत्तू का घोल और खीरा खाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

