सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त(अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव किया गया है। वर्ग KG से वर्ग 08 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः30 बजे तक होंगी संचालित जबकि वर्ग 09 से वर्ग 12 तक की कक्षाएँ सुबह 07ः00 बजे से 12ः00 मध्याह्न तक होंगी संचालित। राज्य सरकार के निदेश के आलोक में उपायुक्त श्रीमती मेघा

भारद्वाज ने उक्त आदेश दिया है। साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश 21 अप्रैल से लागू रहेगा।

