जी हां,भारत की अग्रणी पैथोलॉजी लैब श्रृंखला ‘न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स’ और कोलकाता स्थित ‘पल्स डायग्नोस्टिक्स’ का एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) है। यह पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत (पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार) में उन्नत पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी (PET-CT, MRI) सेवाएं प्रदान करने वाला एक अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर है। आज दिनांक 20 अप्रैल दिन सोमवार को मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद के कोलकुसुमा क्षेत्र में सोमवार को न्यूबर्ग पल्स लैबोरेट्री का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद वासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। पहले कई महत्वपूर्ण जांच के सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे, जिससे मरीजों के इलाज में देरी होती थी। अब इस अत्याधुनिक लैब के शुरू होने से जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही

सुलभ होंगी और रिपोर्ट कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लैब के संचालक देवेन तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस लैब के खुलने से धनबाद में स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कम समय में सटीक और उन्नत जांच रिपोर्ट मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।मौके पर मौजूद डॉक्टर सुनैना विहानी ने बताया कि पहले मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे उपचार में बाधा आती थी। अब यहां आधुनिक उपकरणों के माध्यम से कम समय में बेहतर और विश्वसनीय रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।सामाजिक कार्यकर्ता पूजा किन्नर ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर इलाज के साथ-साथ अब बेहतर और त्वरित जांच सुविधा मिलना धनबाद के मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

