कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बंगाल चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। चुनाव के पहले बड़ी बातें जरूर की जाती है लेकिन चुनाव के बाद नतीजा शून्य होता है। उन्होंने टीएमसी पर हमलावर होते हुए कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से नाराज हैं। उन्होंने केंद्र

और राज्य सरकार दोनों पर बंगाल में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभा में लोगों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है। मुर्शिदाबाद के 22 सीटों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि वे भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। राजेश ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ में लेकर कोई भी काम करना चाहिए।

